विधायक तिलक राज बेहड़ पुत्र हमले को लेकर एक्शन मोड में एसएसपी रूद्रपुर जल्द पकड़े जाएंगे अपराधी👉 होगा खुलासा

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 उधम सिंह नगर 👉रूद्रपुर 👉रुद्रपुर – रुद्रपुर के आवास विकास चौकी क्षेत्र में पार्षद सौरभ बेहड़ पर हुए जानलेवा हमले की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने गंभीरता से लिया है। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस मामले में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
यह घटना 18 जनवरी की शाम की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पार्षद सौरभ बेहड़ स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके घर के पास स्थित गली में एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति पहुंचे।सीसीटीवी के अनुसार, एक आरोपी बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो आरोपी बाइक से उतरकर पार्षद सौरभ बेहड़ को स्कूटी से गिराते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। पूरी घटना महज 6 सेकंड में अंजाम देकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार घटना के पहले दिन से ही पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मैनुअल पुलिसिंग के साथ-साथ सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा मामले में कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस के निरंतर प्रयासों से शीघ्र ही इस मामले में सफलता प्राप्त होगी।
पुलिस ने आम जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और स्पष्ट किया है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस इस मामले को पूरी निष्पक्षता और गंभीरता से सुलझा रही है तथा जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों द्वारा अभियान तेज कर दिया गया है और प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

 

error: Content is protected !!