अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
संविधान की ताक़त, कुमायूँ पुलिस का संकल्प : आईजी रिद्धिम अग्रवाल

नैनीताल। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कुमायूँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने क्षेत्र की जनता, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

अपने संदेश में आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की याद दिलाने वाला दिन है। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन भी उतना ही आवश्यक है।
आईजी ने बताया कि कुमायूँ परिक्षेत्र की पुलिस जनता की सेवा, सुरक्षा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई और कमजोर वर्गों की रक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी पुलिस बल द्वारा दिखाया गया अनुशासन और साहस सराहनीय है।

इस अवसर पर कुमाऊं परीक्षेत्रीय कार्यालय, नैनीताल में नियुक्त निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री कैलाश सिंह भैंसोड़ा को उत्कृष्ट सेवा के आधार पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशस्ति सिल्वर डिस्क (सेवा) से सम्मानित किया गया। आईजी कुमायूँ ने सभी पदक धारकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंत में आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने आह्वान किया कि सभी नागरिक संविधान के मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व—को आत्मसात कर एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सशक्त समाज के निर्माण में सहयोग







