कोतवाल ब्रजमोहन राणा की सख्त कार्रवाई — लालकुआं में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 बिन्दुखत्ता 👉 🟥
कोतवाल ब्रजमोहन राणा की सख्त कार्रवाई — लालकुआं में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
उत्तराखंड जागरण विशेष रिपोर्ट
नैनीताल जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है


मनोज कत्याल (एसपी सिटी हल्द्वानी) के दिशा-निर्देशन तथा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली लालकुआं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम गठित कर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी।
इसी क्रम में शंकर नयाल चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान लीसा फैक्ट्री से करीब 100 मीटर आगे राधा बंगर की ओर दो युवकों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान —
मनोज चन्द्रा (25 वर्ष)
विपिन मौर्या (21 वर्ष)
के रूप में हुई है। दोनों को मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी करते पकड़ा गया। तलाशी में क्रमशः 4.5 ग्राम और 3.63 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल (UK04AJ9865) भी कब्जे में ले ली।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे यह स्मैक लालकुआं पुल के नीचे से शरीफ नामक व्यक्ति से लाए थे। इस आधार पर मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत आरोपी शरीफ की संलिप्तता भी जोड़ी गई है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध FIR संख्या 37/26, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम:
उ0नि0 शंकर नयाल

गुरमेज सिंह 

0 84 उमेश गिरी
का0 117 कुवेर राणा
पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की 

 

error: Content is protected !!