अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 लालकुआं 👉
🌿
तराई केंद्रीय वन प्रभाग टांडा रेंज, रुद्रपुर और लालकुआं क्षेत्र में जंगलों की सुरक्षा, वन्यजीवों के खान-पान और फायर सीजन को लेकर वन प्रभाग लगातार सक्रिय है। इसी विषय पर रूपनारायण गौतम (वन क्षेत्राधिकारी) ने उत्तराखंड जागरण की “तीसरी आंख” टीम से खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि जंगलों की सुरक्षा के लिए नियमित गश्त, निगरानी और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन्यजीवों के प्राकृतिक भोजन और जल स्रोतों को सुरक्षित रखना प्राथमिकता है, ताकि वे आबादी वाले क्षेत्रों और सड़कों की ओर न भटकें।
उन्होंने सड़कों से गुजरने वाले वाहनों को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि जंगलों से गुजरने वाले मार्गों पर वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने और सावधानी बरतने की जरूरत है, जिससे वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
फायर सीजन को लेकर उन्होंने बताया कि प्रभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। फायर लाइन साफ की जा रही हैं, वन कर्मियों को तैनात किया गया है और स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी आग की घटना को समय रहते रोका जा सके।
वन क्षेत्राधिकारी ने अपील की कि जंगलों को सुरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। स्थानीय लोग, पर्यटक और वाहन चालक सहयोग करें, तभी वन और वन्यजीव सुरक्षित रह पाएंगे।
इस अवसर पर “तीसरी आंख” संपादक अजय अनेजा से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही जंगलों का संरक्षण मजबूत होगा और पर्यावरण संतुलन बना







