धाकड़ धामी का बड़ा संदेश: उत्तराखंड की डेमोग्राफी और संस्कृति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”देखे video

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
“धाकड़ धामी का बड़ा संदेश: उत्तराखंड की डेमोग्राफी और संस्कृति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”
देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और मजबूत उत्तराखंड का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य की डेमोग्राफी और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड केवल एक राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया में रह रहे सनातन धर्म के अनुयायियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां की पवित्रता, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करना राज्य सरकार का संकल्प है।


उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की पहचान, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक संतुलन को सुरक्षित रखने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और गौरवशाली उत्तराखंड मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य की गरिमा और मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

error: Content is protected !!