अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 की विशेष खबर 👉 देखें वीडियो 👉
चमोली में खाकी का मानवीय चेहरा: भूखी-प्यासी गौ माता को पुलिस और फायर कर्मियों ने बचाया
चमोली। उत्तराखंड पुलिस एक बार फिर देवदूत बनकर सामने आई। ड्यूटी से लौट रहे पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए पेड़ की टहनियों में फंसी एक गौ माता की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार चमोली क्षेत्र में एक गाय पिछले 2–3 दिनों से पेड़ की टहनियों में फंसी हुई थी। वह न तो बाहर निकल पा रही थी और न ही उसे पानी व चारा मिल पा रहा था। मौके से गुजर रहे पुलिस और फायर कर्मियों की नजर जब इस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत रुककर रेस्क्यू शुरू किया।
काफी मशक्कत और घंटों की मेहनत के बाद जवानों ने गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे पानी और चारा दिया गया, जिससे वह संभल सकी। बाद में गाय को सुरक्षित रूप से पशुपालन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि खाकी सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं संभालती, बल्कि जरूरत पड़ने पर बेबस जीवों की भी रक्षा करती है।
उत्तराखंड पुलिस के इन जवानों की यह पहल मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।







