लालकुआ NH-109 पर दबंगई! फॉर्च्यूनर सवारों ने राहगीर से की अभद्रता, पुलिस को भी दिखाया रौब—आधे घंटे बाद कोतवाली में घुसाई गाड़ी देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 🛑
NH-109 पर दबंगई! फॉर्च्यूनर सवारों ने राहगीर से की अभद्रता, पुलिस को भी दिखाया रौब—आधे घंटे बाद कोतवाली में घुसाई गाड़ी
📍 लालकुआं | उत्तराखंड जागरण – तीसरी आंख | संपादक: अजय अनेजा
लालकुआं कोतवाली चौराहे के सामने NH-109 पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक फॉर्च्यूनर कार सवार युवकों ने बीच सड़क जाम लगाकर एक राहगीर से अभद्रता कर दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।


सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और वाहन को रोकने के लिए बैरियर लगाकर संकेत दिए, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि कार सवार मनचले अपनी गाड़ी से नीचे तक नहीं उतरे और पुलिस को भी नजरअंदाज करते रहे।
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली के अंदर पहुंचाया। इस दौरान NH-109 पर यातायात भी प्रभावित रहा और लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की दबंगई और सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी कानून को हाथ में लेने की हिम्मत न करे।
📹 पूरी घटना का वीडियो उत्तराखंड जागरण – तीसरी आंख द्वारा रिकॉर्ड किया गया, जो अब तेजी से चर्चा में है।
👉 अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या सख्त कदम उठाती है और इन मनचलों पर क्या कार्रवाई होती है।

 

error: Content is protected !!