अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 बिन्दुखत्ता 👉
लालकुआं-बिंदुखत्ता में गैस को लेकर मचा हाहाकार, जनता त्रस्त—न अधिकारी पहुंचे न जनप्रतिनिधि
लालकुआं, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ क्षेत्र में घरेलू गैस की भारी किल्लत से आम जनता परेशान है। गैस की ऑनलाइन बुकिंग होने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग तीन-तीन दिन से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही।

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 50;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 49;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.44583333, 0.5796875);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 50;
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी संचालकों की मनमर्जी के चलते यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से घरों में चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं और खासतौर पर महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी समस्या के बावजूद न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही कोई जनप्रतिनिधि लोगों की सुध लेने आया। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी और भी बढ़ गई है।
गुस्साए लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने और एजेंसियों की कार्यप्रणाली की जांच कराने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।







