अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
श्रद्धांजलि, संवाद और जन आस्था… CM धामी LIVE रूद्रप्रयाग से
रिपोर्ट — उत्तराखंड जागरण
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थ परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बद्री-केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने गुप्तकाशी स्थित उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पौड़ी गढ़वाल में आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में जनता एवं प्रबुद्धजनों से सीधे संवाद कर उनके सुझाव और अपेक्षाएँ सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा बजट लाने के लिए प्रतिबद्ध है जो समावेशी, व्यावहारिक और प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाला हो।

कार्यक्रम में राजकुमार पोरी भी उपस्थित रहे।
वहीं मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग के ग्राम बीरों देवल में आयोजित माँ चण्डिका महाबन्याथ कार्यक्रम में भी सहभाग किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि’ सरकार की कार्यशैली का मूल मंत्र है, और इसी भावना के साथ आगामी बजट तैयार किया जा रहा है।
इस दौरान बद्री-केदार मंदिर समिति की भूमिका और तीर्थ परंपराओं के संरक्षण में दिवंगत श्रीनिवास पोस्ती के योगदान को भी याद किया







