उत्तराखंड जागरण विशेष कवरेज : संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के सत्संग-प्रवचनों में उमड़ा जनसैलाब:देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
फरीदाबाद में संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के सत्संग में उमड़ा विशाल जनसैलाब देखें वीडियो

आध्यात्मिक दीक्षा, प्रभु भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम, 1418 से अधिक जरूरतमंदों को वितरित किए गए मुफ्त वस्त्र
फरीदाबाद।

परम संत सतगुरु प्रभु जी राजेंद्र सिंह जी महाराज जी प्रवचन देते हुए देखें उत्तराखंडजगरण की खास खबर संपादक अजय अनेजा के साथ लाइव

विश्व-विख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख संत राजिन्दर सिंह जी महाराज जीह जी महाराज के सत्संग कार्यक्रम में बुधवार को फरीदाबाद में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखने को मिली। 25 मार्च 2026 को हरियाणा स्टेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास सेक्टर-12 स्थित हुडा ग्राउंड में आयोजित इस भव्य आध्यात्मिक सत्संग में विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा।
कार्यक्रम की शुरुआत आदरणीया माता रीटा जी द्वारा गुरु अर्जन देव जी महाराज रचित भजन “प्रभु जी तू मेरे प्रान आधारे” के मधुर गायन से हुई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।


इस अवसर पर अपने प्रेरणादायी प्रवचनों में संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने कहा कि इस भौतिक संसार में ईश्वर ही मनुष्य के सच्चे आधार, हितैषी और मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य अक्सर परिवार, मित्र और रिश्तों को अपना स्थायी सहारा मान लेता है, जबकि वास्तविक सहारा केवल परमात्मा ही हैं, जो हर परिस्थिति में हमारी रक्षा और संभाल करते हैं।


उन्होंने आगे कहा कि एक सच्चा शिष्य संसार की क्षणभंगुर वस्तुओं में नहीं, बल्कि ईश्वर की याद, सिमरन और भक्ति में जीवन का वास्तविक सुख अनुभव करता है। मनुष्य जब प्रभु पर पूर्ण विश्वास करना सीख लेता है, तब वह यह समझ पाता है कि उसके जीवन में जो कुछ भी हो रहा है, उसी में उसकी भलाई निहित है।
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य स्वयं को जानना और परमात्मा को पाना है, और यह उद्देश्य प्रभु के चरणों से जुड़कर तथा ध्यान-अभ्यास के माध्यम से इसी जीवन में पूरा किया जा सकता है।
आध्यात्मिक दीक्षा और सेवा का अनुपम संगम
सत्संग के उपरांत संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने नए भाई-बहनों को आध्यात्मिक दीक्षा प्रदान कर प्रभु की ज्योति और श्रुति का अनुभव कराया।
कार्यक्रम के दौरान मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए मुफ्त वस्त्र वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में 1418 से अधिक पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को 5672 से अधिक वस्त्र वितरित किए गए। प्रत्येक जरूरतमंद को 3 कपड़ों के साथ 1 नए कपड़ों का सेट प्रदान किया गया।
विश्वभर में फैला मिशन का आध्यात्मिक संदेश
सावन कृपाल रूहानी मिशन, जिसे पश्चिमी देशों में “साइंस ऑफ स्पिरिचुएलिटी” के नाम से भी जाना जाता है, एक लाभ-न- कमाने वाली संस्था है। इसके प्रमुख संत राजिन्दर सिंह जी महाराज पिछले 35 वर्षों से विश्वभर में लाखों लोगों को ध्यान-अभ्यास की विधि सिखाकर उन्हें आत्मिक शांति और प्रभु अनुभव की राह दिखा रहे हैं।
उनकी आध्यात्मिक शिक्षाएं सेमिनारों, पुस्तकों, ऑडियो-वीडियो माध्यमों, टीवी, रेडियो, इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर में पहुंच रही हैं। उनकी पुस्तकें 56 भाषाओं में उपलब्ध हैं। मिशन के विश्वभर में 3400 से अधिक केंद्र स्थापित हैं। इसका मुख्यालय विजय नगर, दिल्ली तथा अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय नेपरविले, शिकागो (अमेरिका) में स्थित है।

 

error: Content is protected !!