उत्तराखंड जागरण तीसरी आंख ने कैमरे में लिया कांग्रेस का धरना — मनरेगा विरोध प्रदर्शन देखें। वीडियो

ख़बर शेयर करें
  • अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
    मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस का धरना
    लालकुआं। मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में आज समस्त कांग्रेसियों ने तहसील परिसर लालकुआं में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरने में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल विशेष रूप से पहुंचे और केंद्र व राज्य सरकार पर जनहित योजनाओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।
  • कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता की आजीविका से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है, जिसका नाम बदलना जनता की भावनाओं और योजना की मूल सोच के खिलाफ है। वक्ताओं ने सरकार से नाम परिवर्तन का फैसला वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि निर्णय नहीं बदला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पूरे कार्यक्रम को उत्तराखंड जागरण न्यूज़ पोर्टल ‘तीसरी आंख’ ने वीडियो के माध्यम से कवर किया।

 

error: Content is protected !!