उत्तराखंड जागरण👉खबर का असर😎कृष्णा स्टोन क्रेशर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जिला खान अधिकारी ताजभर नेगी की कार्यवाही👉देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक 👉 उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉

लालकुआं–हल्दुचौड़: कृष्णा स्टोन क्रेशर पर सख्त कार्रवाई, तीन दिन के लिए किया गया सीज

लालकुआं–हल्दुचौड़ क्षेत्र स्थित कृष्णा स्टोन क्रेशर में खनन के दौरान बने विशालकाय गड्ढों और नारायण पुरम कॉलोनी के निवासियों द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला खान प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है।
जिला खान अधिकारी ताजभर नेगी के निर्देश पर संबंधित स्टोन क्रेशर को तीन दिनों के लिए सीज कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि क्रेशर संचालन के कारण गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, साथ ही धूल व प्रदूषण से कॉलोनीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद जिला खान अधिकारी ने मौके पर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया, जिसमें नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई।

कार्रवाई के दौरान क्रेशर स्वामी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह खनन से संबंधित सभी आवश्यक प्रपत्र, अनुमति पत्र एवं पर्यावरणीय मानकों से जुड़े दस्तावेज विभाग को उपलब्ध कराए। दस्तावेजों की जांच और खामियों को दूर करने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

इस संबंध में जिला खान अधिकारी ताजभर नेगी का बयान वीडियो के माध्यम से भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि
“नियमों के विरुद्ध खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित और सुरक्षा सर्वोपरि है। सभी खनन इकाइयों को तय मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।”

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से नारायण पुरम कॉलोनी के लोगों ने राहत महसूस की है और उम्मीद जताई है कि आगे भी नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

 

error: Content is protected !!