घरेलू गैस पर ‘डाका’ या लापरवाही? ग्राम प्रधान सीमा पाठक का फूटा गुस्सा – ” देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 मोटाहल्दु 👉 🛑
“घरेलू गैस पर ‘डाका’ या लापरवाही? ग्राम प्रधान सीमा पाठक का फूटा गुस्सा –
📍 लालकुआं / उत्तराखंड जागरण – तीसरी आंख | संपादक: अजय अनेजा
घरेलू गैस की बढ़ती समस्याओं और उपभोक्ताओं के शोषण को लेकर क्षेत्र में अब आवाज़ तेज़ हो गई है। ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने उत्तराखंड जागरण के संपादक अजय अनेजा के समक्ष “तीसरी, आंख” के माध्यम से शासन-प्रशासन और जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।


ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गैस एजेंसी संचालकों द्वारा मनमानी की जा रही है। उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी के नाम पर अतिरिक्त पैसा तो लिया जा रहा है, लेकिन गैस सिलेंडर समय पर घर-घर नहीं पहुंचाए जा रहे। कई परिवारों को खुद एजेंसी तक जाकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने साफ कहा कि यह स्थिति सीधे तौर पर कालाबाजारी और उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है, जिस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गैस एजेंसियों की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि हर उपभोक्ता को समय पर होम डिलीवरी मिले।
👉 “जनता से होम डिलीवरी के नाम  पर पैसा लेना और सेवा न देना सीधा अन्याय है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा” – सीमा पाठक
क्षेत्रीय लोगों ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है या फिर उपभोक्ताओं की परेशानी यूं ही जारी रहेगी।
🖊️ उत्तराखंड जागरण – तीसरी आंख, आपकी आवाज़

 

error: Content is protected !!