बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम मुद्दे पर वन अधिकार समिति एवं पूर्व सैनिक संगठन की चाय पर चर्चा उत्तराखंड जागरण तीसरी आंख लाइव देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 बिन्दुखत्ता 👉
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम मुद्दे पर वन अधिकार समिति एवं पूर्व सैनिक संगठन चाय पर चर्चा देखें वीडियो 

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने पर चाय चर्चा
वन अधिकार समिति ने उठाई बिंदुखत्ता की आवाज
राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सर्वदलीय बैठक
बिंदुखत्ता के हक की लड़ाई को मिला नया स्वर
लालकुआं/बिंदुखत्ता।

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर एक बार फिर स्थानीय स्तर पर आवाज बुलंद होती नजर आई। इसी क्रम में वन अधिकार समिति द्वारा कर रोड स्थित एडवोकेट बलवंत बिष्ट के आवास पर “सर्वदलीय चाय पर चर्चा” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जागरूक लोगों ने प्रतिभाग किया।
चर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाना क्षेत्र की सबसे बड़ी और पुरानी मांगों में शामिल है, लेकिन वर्षों से यह मामला केवल आश्वासनों तक सीमित होकर रह गया है। स्थानीय लोगों ने साफ कहा कि जब तक बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं मिलता, तब तक यहां के हजारों लोगों को मूलभूत सुविधाओं, भूमि अधिकारों और विकास कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहेगा।
बैठक में मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार बिंदुखत्ता की जनता की पीड़ा को गंभीरता से सुने और इस बहुप्रतीक्षित मांग पर ठोस निर्णय ले। कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि क्षेत्र की आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए जनजागरूकता और जनसहभागिता बेहद जरूरी है।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने उत्तराखंड जागरण तीसरी आंख के संपादक अजय अनेजा के माध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने की अपील की। लोगों का कहना था कि मीडिया ही वह सशक्त माध्यम है, जो वर्षों से लंबित इस जनभावना को शासन के शीर्ष स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकता है।
बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक चर्चा नहीं, बल्कि बिंदुखत्ता के हक, पहचान और अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाने की एक गंभीर पहल है। अब देखना यह होगा कि जनता की इस संगठित आवाज पर सरकार कब संज्ञान लेती है।
देखें वीडियो — उत्तराखंड जागरण

 

error: Content is protected !!