अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 देहरादून से बड़ी खबर | पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर
देहरादून। देहरादून से आज मुख्यमंत्री का अहम दिल्ली दौरा प्रस्तावित है। वह दोपहर करीब एक बजे दिल्ली पहुंचेंगे, जहां उनकी महत्वपूर्ण बैठकों का कार्यक्रम तय है।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री से मुलाकात करेंगे। बैठक में राज्य से जुड़ी विभिन्न जल संसाधन परियोजनाओं, विकास योजनाओं और लंबित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में उत्तराखंड की जल संरक्षण, सिंचाई और पेयजल से संबंधित योजनाओं को लेकर केंद्र से सहयोग और समन्वय पर विशेष फोकस रहेगा। राज्य सरकार की प्राथमिक परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह बैठक अहम मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद के साथ दिल्ली पहुंचे हैं।







