PNB अफसर बनकर साइबर ठगों ने उड़ाए ₹29 लाख! एक क्लिक ने वृद्ध की जीवनभर की कमाई कर दी साफ तो हो जाएं सावधान

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 🚨 PNB अफसर बनकर साइबर ठगों ने उड़ाए ₹29 लाख! एक क्लिक ने वृद्ध की जीवनभर की कमाई कर दी साफ 🚨
ऊधमसिंहनगर: साइबर अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का अधिकारी बनकर 62 वर्षीय वृद्ध को ऐसा झांसा दिया कि उनकी जीवनभर की जमा-पूंजी कुछ ही घंटों में खाते से गायब हो गई। ठगों ने पीएनबी वन ई-बैंकिंग ऐप की सेवा शुरू कराने के नाम पर व्हाट्सएप से फाइल भेजी और ऑनलाइन फॉर्म भरवाकर 29 लाख रुपये से अधिक की रकम खाते से उड़ा ली।
जानकारी के अनुसार गढ़वाल सभा, जसपुर खुर्द निवासी सुधेश कुमार के मोबाइल पर 6 जून को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉलर ने खुद को पीएनबी का अधिकारी बताते हुए बैंकिंग सेवाओं को सुचारू रखने के लिए पीएनबी वन ऐप इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके बाद व्हाट्सएप पर भेजी गई संदिग्ध फाइल को खोलने और ऑनलाइन विवरण भरने को कहा गया।
अगले ही दिन सुधेश कुमार के मोबाइल पर लगातार ट्रांजेक्शन के संदेश आने लगे। जांच करने पर पता चला कि उनके खाते से नौ अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 29 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली गई है।
साइबर क्राइम थाना कुमाऊं परिक्षेत्र रुद्रपुर के प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
👉 सावधान रहें: बैंक कभी भी फोन या व्हाट्सएप पर फाइल भेजकर खाते की जानकारी, ओटीपी या ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरवाता। किसी भी अनजान लिंक या फाइल को खोलने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।

error: Content is protected !!