SSP नैनीताल के सख्त निर्देशों पर बड़ी कार्रवाई, उप निरीक्षक गौरव जोशी के द्वारा शातिर चंदन चोर गिरफ्तार: देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉

हल्द्वानी पुलिस ने चंदन तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए चोरी की कीमती चंदन की लकड़ी और बाइक सहित एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई से चंदन तस्करों में हड़कंप मच गया है।

खबर विस्तार

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने चंदन तस्करी के एक गंभीर मामले का सफल खुलासा किया है।

दिनांक 20 जनवरी 2026 को उमेश चंद्र डालाकोटी, निवासी डालाकोटी कंपाउंड, रामपुर रोड, हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि उनके कंपाउंड से अज्ञात चोर चंदन का पेड़ काटकर उसका कीमती हिस्सा चोरी कर ले गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 24/26, धारा 305A BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक गौरव जोशी को सौंपी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

CCTV फुटेज से खुलासा, बैरियर चेकिंग में गिरफ्तारी

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई और शहर में अलर्ट जारी कर बैरियर चेकिंग शुरू की गई। इसी क्रम में टांडा बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को उसकी नीली यामाहा R-15 मोटरसाइकिल (UK04 AQ 7350) के साथ रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी की गई चंदन की लकड़ी के 6 कीमती टुकड़े बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: इन्द्रजीत राय

पिता का नाम: परमत राय

निवासी: गांधीनगर, वार्ड नंबर 01

थाना: दिनेशपुर

जनपद: ऊधम सिंह नगर

उम्र: 31 वर्ष

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी गदरपुर एवं दिनेशपुर थानों से चोरी और अवैध हथियार के मामलों में जेल जा चुका है। जेल में उसकी मुलाकात कमल उर्फ कोमल ढाली, निवासी सूरज फार्म, ओझा, बिलासपुर (रामपुर) से हुई थी, जो पहले से चंदन तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।

आरोपियों ने योजना बनाकर रात्रि के समय हल्द्वानी पहुंचकर रामपुर रोड स्थित एक कॉलोनी में मंदिर के पीछे लगे चंदन के पेड़ को काटा। पकड़े जाने के डर से CCTV कैमरों की तार तक काट दी गई और लकड़ी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बेचने की योजना बनाई गई, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया।

पुलिस टीम में शामिल

उपनिरीक्षक गौरव जोशी

कांस्टेबल संतोष बिष्ट

कांस्टेबल भूपाल सिंह

बाइट

मनोज कुमार कत्याल (पुलिस अधीक्षक नगर, हल्द्वानी)

“जनपद में अपराध और तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चंदन तस्करी जैसे संगठित अपराधों पर पुलिस की सख्त नजर है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।”

👉 नैनीताल पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से चंदन तस्करों में हड़कंप मच गया है।

 

 

error: Content is protected !!