👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉
गणतंत्र दिवस पर युवाओं की शक्ति प्रदर्शन, हरेंद्र बोरा को 2027 का दावेदार बताया
खबर:
हल्द्वानी, बिंदुखत्ता/लालकुआं।
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर हल्द्वानी, बिंदुखत्ता, हल्दुचौड़, मोटा हल्दु क्षेत्र के युवाओं ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पीसीसी सदस्य हरेंद्र बोरा के समर्थन में भव्य वाहन रैली निकालकर राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन किया। हजारों युवाओं की मौजूदगी में हरेंद्र बोरा को खुले वाहन में बैठाकर यह रैली हल्दुचौड़ आशीर्वाद कॉम्पलेक्स से प्रारंभ होकर लालकुआं शहर होते हुए बिंदुखत्ता शहीद स्मारक तक निकाली गई।
खबर:
हल्द्वानी, बिंदुखत्ता/लालकुआं।
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर हल्द्वानी, बिंदुखत्ता, हल्दुचौड़, मोटाहल्दु क्षेत्र के युवाओं ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पीसीसी सदस्य हरेंद्र बोरा के समर्थन में भव्य वाहन रैली निकालकर राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन किया। हजारों युवाओं की मौजूदगी में हरेंद्र बोरा को खुले वाहन में बैठाकर यह रैली हल्दुचौड़ आशीर्वाद कॉम्पलेक्स से प्रारंभ होकर लालकुआं शहर होते हुए बिंदुखत्ता शहीद स्मारक तक निकाली गई।
रैली के दौरान युवाओं ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में 56-लालकुआं विधानसभा सीट से हरेंद्र बोरा को कांग्रेस पार्टी की ओर से विधायक पद का प्रबल दावेदार बताते हुए जोरदार नारेबाजी की। पूरे मार्ग में “कांग्रेस जिंदाबाद” और “हरेंद्र बोरा आगे बढ़ो” जैसे नारों से माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया।
उत्तराखंड जागरण तीसरी आंख से खास बातचीत में कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा ने युवाओं के इस अपार समर्थन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं। उनका भरोसा मेरी सबसे बड़ी ताकत है। यदि पार्टी ने अवसर दिया तो क्षेत्र के विकास, रोजगार और जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की विचारधारा पर चलती रही है और 2027 में जनता बदलाव का मन बना चुकी है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरी रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और शहीद स्मारक पर देश के वीर शहीदों को नमन किया गया।
देखें इंटरव्यू:
उत्तराखंड जागरण तीसरी आंख | खास बातचीत
संपादक: अजय अनेजा

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;