कलम और रंगों से सड़क सुरक्षा का संदेश, कालाढूंगी में प्रतियोगिता

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 सड़क सुरक्षा माह: कालाढूंगी के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कालाढूंगी। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कालाढूंगी में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मकता और विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व सहित सड़क पर सतर्कता बरतने को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र–छात्राओं के साथ विद्यालय का शैक्षणिक स्टाफ भी मौजूद रहा।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सहभागिता का उत्साह और बढ़ा।

कार्यक्रम में पवन कुमार (परिवहन कर अधिकारी) के साथ चंदन सुप्याल (सहायक परिवहन निरीक्षक), विनय कुमार, गीता कांडपाल (परिवहन आरक्षी) तथा चालक विनोद कुमार उपस्थित रहे।

— उत्तराखंड जागरण

 

error: Content is protected !!