सितारगंज के पांच परिवारों की भूमि अधिग्रहण कर आंचल प्लांट भड़के बंगाली समाज के नेता, 2027 में जवाब की चेतावनी: देखें इंटरव्यू

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
भूमि अधिग्रहण पर भड़के बंगाली समाज के नेता, 2027 में जवाब की चेतावनी
सितारगंज।

आंचल दुग्ध संघ द्वारा सितारगंज क्षेत्र में प्लांट स्थापना के लिए पांच परिवारों की खेती योग्य भूमि अधिग्रहण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे पर बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश महामंत्री एवं बंगाली समाज के वरिष्ठ नेता नारायणचंद हालदार ने कड़ा विरोध जताया है।
उत्तराखंड जागरण को दिए विशेष इंटरव्यू में नारायणचंद हालदार ने कहा कि किसानों की उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और संबंधित मंत्री किसानों की पीड़ा को नजरअंदाज कर रहे हैं।
हालदार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसानों और बंगाली समाज के साथ अन्याय बंद नहीं हुआ, तो इसका जवाब आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में दिया जाएगा। उन्होंने मंत्री सौरभ बहुगुणा को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर परिणाम भुगतने होंगे।
उन्होंने मांग की कि किसानों से संवाद कर न्यायोचित समाधान निकाला जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

error: Content is protected !!