हल्द्वानी बहुचर्चित क्रिकेट लीग के नाम पर ठगी का, SSP मंजुनाथ टी.सी. ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा: देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉
🚨 ईवीसीएल क्रिकेट लीग फर्जीवाड़ा उजागर, SSP नैनीताल की बड़ी कार्रवाई

गौलापार अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम से जुड़ा मामला, 32 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल जनपद के गौलापार स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित बहुचर्चित ई0वी0सी0एल0 क्रिकेट लीग से जुड़े फर्जीवाड़े का SSP नैनीताल ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में दो टीम मालिकों से कुल 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने क्रिकेट लीग के नाम पर विश्वास में लेकर टीम मालिकों से मोटी रकम वसूली। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के लेन-देन से जुड़े बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की गहन जांच में जुटी हुई है।

 

error: Content is protected !!