उत्तराखंड देवभूमि पर अवैध अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त, बोले धाकड़ धामी देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
उत्तराखंड देवभूमि पर अवैध अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त, बोले धाकड़ धामी
देवभूमि की जमीन, संस्कृति और अस्मिता से कोई समझौता नहीं, अतिक्रमण पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड देवभूमि में हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए साफ शब्दों में कहा कि राज्य की पवित्र भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री का यह बयान उनके वीडियो संदेश के माध्यम से सामने आया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं बल्कि देवभूमि है, जिसकी जमीन, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण राज्य की पहचान और सामाजिक संतुलन के लिए गंभीर खतरा है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेशभर में सरकारी भूमि, वन क्षेत्र, नदी-नालों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाए।
धामी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ भविष्य में ऐसे कब्जों को रोकने के लिए मजबूत निगरानी तंत्र विकसित कर रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि देवभूमि की पवित्रता बनाए रखने में सरकार का सहयोग करें।
मुख्यमंत्री का यह सख्त संदेश साफ करता है कि उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और देवभूमि की अस्मिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

error: Content is protected !!