मंच पर छलके गीता धामी के आंसू, बोलीं– उत्तराखंड के लिए एक दिन की भी छुट्टी नहीं लेते सीएम धामी देखें उत्तराखंड जागरण live

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
मंच पर छलके गीता धामी के आंसू, बोलीं– उत्तराखंड के लिए एक दिन की भी छुट्टी नहीं लेते सीएम धामी

देहरादून के परेड ग्राउंड में Sewa Sankalp Foundation द्वारा आयोजित चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 के समापन समारोह में भावुक क्षण देखने को मिले, जब मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी मंच पर अपने पति के संघर्ष और समर्पण की बात करते हुए भावुक हो गईं।

मंच से संबोधित करते हुए गीता धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का संपूर्ण जीवन उत्तराखंड और यहां की जनता को समर्पित है। अपने रुंधे गले से उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से आज तक सीएम धामी ने प्रदेश की सेवा के लिए एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली।
गीता धामी ने कहा कि उनके लिए परिवार से ऊपर उत्तराखंड का विकास और यहां के लोगों की खुशहाली है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य हित में लिए गए कड़े निर्णयों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सीएम धामी हर निर्णय देवभूमि के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर लेते हैं।
गीता धामी की भावुक बातों ने समारोह में मौजूद लोगों को भी भाव-विभोर कर दिया, वहीं कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ मुख्यमंत्री के समर्पण को सम्मान दिया।

 

error: Content is protected !!