अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 “देवभूमि की मर्यादा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं — धाकड़ धामी”
देवभूमि उत्तराखंड की गरिमा और परंपराओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यहां के देवत्व और सांस्कृतिक मर्यादाओं पर कोई संकट नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में “अतिथि देवो भवः” की परंपरा हमेशा कायम रहेगी, लेकिन मर्यादा तोड़ने वालों के लिए यहां कोई स्थान नहीं है। सरकार प्रदेश की संस्कृति, आस्था और सामाजिक संतुलन की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।







