आई जी रिद्धिम अग्रवाल का सख्त एक्शन — आधी रात औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फटकार, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉

रिद्धिम अग्रवाल का सख्त एक्शन — आधी रात औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फटकार, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश

📍 रिपोर्ट | उत्तराखंड जागरण

कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक ने देर रात व्यापक औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी। जनपद नैनीताल समेत विभिन्न नाकों, बैरियरों और चौकी क्षेत्रों में स्वयं पहुंचकर उन्होंने वाहनों की चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया।

आई जी रिद्धिम अग्रवाल का सख्त एक्शन — आधी रात औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फटकार, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव में कमियां मिलने पर संबंधित थाना प्रभारियों को तत्काल सुधार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खराब पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए निगरानी तंत्र को तत्काल दुरुस्त करने के आदेश दिए गए।

आई जी रिद्धिम अग्रवाल का सख्त एक्शन — आधी रात औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फटकार, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश

गश्ती कर्मियों के पास बीट बुक, ई-बीट बुक और वायरलेस सेट न होने पर भी सख्त निर्देश जारी किए गए कि सभी गश्ती कर्मचारी अनिवार्य रूप से रिकॉर्ड अपडेट रखें और संचार व्यवस्था सक्रिय रखें। स्पष्ट चेतावनी दी गई कि पुलिसिंग की बुनियादी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आई जी रिद्धिम अग्रवाल का सख्त एक्शन — आधी रात औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फटकार, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश आई जी रिद्धिम अग्रवाल का सख्त एक्शन — आधी रात औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फटकार, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश आई जी रिद्धिम अग्रवाल का सख्त एक्शन — आधी रात औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फटकार, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश

अभियान के दौरान कई ओवरलोड वाहनों को सीज कर वैधानिक कार्रवाई भी की गई। साथ ही पूरे कुमायूँ परिक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एक साथ निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

🚨 रात्रि गश्त और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष फोकस

आईजी ने निर्देश दिए कि रात्रि गश्त से पहले पुलिस बल को ब्रीफ कर चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर रणनीतिक तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे।

आई जी रिद्धिम अग्रवाल का सख्त एक्शन — आधी रात औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फटकार, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश

🎓 स्कूल समय विशेष पुलिस तैनाती

स्कूल खुलने और छुट्टी के समय ट्रैफिक जाम व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए विशेष पुलिस टीम तैनात करने के निर्देश दिए गए, ताकि यातायात सुचारु रहे और सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो।

आई जी रिद्धिम अग्रवाल का सख्त एक्शन — आधी रात औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फटकार, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश

👮‍♂️ जनता से अपील

उत्तराखंड पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

कुमायूँ पुलिस का संदेश साफ — सतर्कता, जवाबदेही और जीरो टॉलरेंस के साथ जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता।