किलपुरा रेंज में अवैध लकड़ी चिरान का खेल? आरा मशीन पर कार्रवाई के बाद वन विभाग और वन निगम की भूमिका पर उठे सवाल:देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 खटीमा 👉

किलपुरा रेंज में अवैध लकड़ी चिरान का खेल? आरा मशीन पर कार्रवाई के बाद वन विभाग और वन निगम की भूमिका पर उठे सवाल

किलपुरा रेंज में अवैध लकड़ी चिरान का मामला, वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल
खटीमा, ऊधम सिंह नगर।
खटीमा के किलपुरा रेंज क्षेत्र में अवैध लकड़ी चिरान के मामले ने वन विभाग और वन निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि कुटरा स्थित एक आरा मशीन पर अवैध रूप से लकड़ियों का चिरान किया जा रहा था। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लकड़ियां और एक ट्रक बरामद करने का दावा किया है।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरा मशीन पर लकड़ी चिरान होता दिखाई दे रहा है और मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई सुबह के समय किलपुरा रेंज क्षेत्र की कुटरा आरा मशीन पर की गई।
हालांकि, कार्रवाई के बाद अब कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब कार्रवाई एक आरा मशीन पर हुई तो विभागीय स्तर पर आरा मशीन का नाम स्पष्ट क्यों नहीं किया जा रहा है। सिर्फ स्थान का उल्लेख किए जाने से विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं, मौके से बरामद बताए जा रहे ट्रक पर लगे स्टीकर में किलपुरा रेंज से जुड़े निगम के लॉट संख्या 142/125/26 का उल्लेख होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में वन विभाग, वन निगम और आरा मशीन संचालकों की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी एक टाल में लकड़ियां मिलने का मामला सामने आया था, लेकिन उसकी जांच और कार्रवाई को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
मामले में अब निगाहें उच्च अधिकारियों की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं। वहीं, जब मीडिया ने किलपुरा रेंज अधिकारी मनोज कुमार पांडे से इस मामले में पक्ष जानना चाहा तो शुरुआत में उन्होंने बाइट देने से इनकार कर दिया। बाद में उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने मीडिया को जानकारी दी।
बाइट: मनोज कुमार पांडे, रेंजर किलपुरा रेंज, खटीमा

error: Content is protected !!