NH109 हाईवे पर नशे में धुत्त ट्रक चालक ने पांच वाहनों को रौंदा: नशे में ट्रक चालक बना मौत का सौदागर देखें — कब होगी कार्रवाई?

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉  लालकुआँ हाईवे पर नशे में धुत्त ट्रक चालक ने पांच वाहनों को रौंदा: नशे में ट्रक चालक बना मौत का सौदागर — कब होगी कार्रवाई?
: लालकुआँ: अजय कुमार अनेजा, संपादक — उत्तराखंड जागरण

लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा और भयावह सड़क हादसा सामने आया, जिसने लोगों को दहला कर रख दिया। हल्द्वानी की ओर से लालकुआँ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक चालक शराब के नशे में धुत होकर यमराज बनकर दौड़ता रहा और एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारता चला गया। घटना का खतरनाक मंजर देखकर मौके पर मौजूद लोग सहम गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे में धुत ट्रक चालक ने सबसे पहले गुमटी के पास पूर्व छात्र संघ सचिव सावन सिंह पथनी की बुलेट को टक्कर मारी। इसके बाद भी वह नहीं रुका और ट्रक लेकर भागता रहा। आगे वन विभाग के बैरियर के पास एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, फिर कुछ दूरी पर एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इसके बाद अनियंत्रित ट्रक ने कैंची धाम से नीम करौली बाबा के दर्शन कर परिवार सहित लौट रहे सूरजपुर, नोएडा निवासी मनोज सिंह की स्कॉर्पियो और पंच कार को अवंतिका देवी मंदिर के पास ओवरब्रिज पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया।
गनीमत यह रही कि कोई भी वाहन ओवरब्रिज से नीचे नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस पूरी घटना में कुल पांच वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए, जबकि उनमें सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और सवाल उठ रहा है — आखिर कब तक नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी?
बाइट : सावन सिंह पथनी, स्थानीय निवासी
बाइट : सुरेन्द्र सिंह लोटनी, अध्यक्ष — नगर पंचायत लालकुआँ

 

error: Content is protected !!