कुमाऊं का प्रवेश द्वार रेलवे स्टेशन लालकुआं पर्यटकों का स्वागत कूड़े एवं गंदगी से ?रेल अधिकारी मस्त यात्री पस्त मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉
सफाई बजट गायब, गंदगी लाजवाब! लाल कुआं स्टेशन पर बदहाली उजागर
कहने को लाल कुआं रेलवे स्टेशन को एशिया के नंबर वन स्टेशनों में शुमार किया जाता है और यहां देश-विदेश से पर्यटकों का लगातार आवागमन बना रहता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। स्टेशन के मुख्य द्वार पर बने शौचालय और परिसर के कई हिस्सों में गंदगी का अंबार साफ दिखाई देता है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सूत्रों के मुताबिक स्टेशन की सफाई व्यवस्था के लिए रेल मंत्रालय और भारतीय रेलवे द्वारा करोड़ों रुपये का बजट जारी किया जाता है और ठेकेदार भी नियुक्त किए जाते हैं, लेकिन सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति ही नजर आती है।
जब उत्तराखंड जागरण की टीम स्टेशन के मुख्य द्वार पर बने शौचालय तक पहुंची, तो वहां फैली गंदगी देखकर शर्मिंदगी महसूस हुई। सवाल उठता है कि आखिर स्टेशन अधीक्षक और जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे हैं? या फिर मिलीभगत से सरकारी धन पर ही ‘सफाई’ की जा रही है?
मामला गंभीर है और पूरी व्यवस्था की जांच की मांग जोर पकड़ रही है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागते हैं या फिर गंदगी यूं ही यात्रियों का स्वागत करती वही बात करें रेलवे परिसर के अंदर जगह-जगह गंदगी बदबू से यात्रियों का जीना मुहाल मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को चूना लगाता लालकुआं रेलवे स्टेशन

 

error: Content is protected !!