जन-जन की सरकार कार्यक्रम पुष्कर सिंह धामी चिन्यालीसौड़ जनसंवाद देखें उत्तराखंड जागरण LIVE

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 पुष्कर सिंह धामी पहुंचे जन संवाद में — ‘जन-जन की सरकार’ शिविरों से लाखों को राहत
चिन्यालीसौड़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और जनसेवाओं की प्रगति का जायजा लिया।


मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे उत्तराखंड में अब तक 661 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से 5.50 लाख से अधिक नागरिकों को सीधे लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य शासन व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, उत्तरदायी और नवाचार-आधारित बनाना है, ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।


धामी ने यह भी कहा कि प्रदेश में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए सरकार प्रमुख धार्मिक स्थलों की धारण क्षमता का वैज्ञानिक आकलन कर सुनियोजित विकास की दिशा में कार्य कर रही है। सभी प्रमुख स्थलों पर अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर और सुगम व्यवस्थाएं मिले

 

error: Content is protected !!