धामी बनाम ‘अपने’! उत्तराखंड भाजपा में फिर सुलगी गुटबाजी, बलूनी-त्रिवेंद्र की गदरपुर बैठकों से बढ़ी हलचल

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 उत्तराखंड 👉 धामी बनाम ‘अपने’! उत्तराखंड भाजपा में फिर सुलगी गुटबाजी, बलूनी-त्रिवेंद्र की गदरपुर बैठकों से बढ़ी हलचल
उत्तराखंड भाजपा में अंदरूनी सियासत एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे से पहले गदरपुर में विधायक Arvind Pandey के आवास पर वरिष्ठ नेताओं की लगातार बढ़ती सक्रियता ने राजनीतिक गलियारों में नए समीकरणों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद Anil Baluni और पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद Trivendra Singh Rawat अलग-अलग समय पर गदरपुर पहुंचकर अरविंद पांडे से मुलाकात कर चुके हैं। इन बैठकों की तस्वीरें सार्वजनिक होने के बाद पार्टी के भीतर शक्ति संतुलन और संभावित नेतृत्व बदलाव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर अलग-अलग खेमे अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। चर्चाएं इस बात को लेकर भी हैं कि क्या अनिल बलूनी और त्रिवेंद्र सिंह रावत का खेमा मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के समानांतर राजनीतिक शक्ति केंद्र तैयार करने में जुटा है।
हालांकि पार्टी की ओर से इन मुलाकातों को सामान्य राजनीतिक और सामाजिक शिष्टाचार बताया जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही बैठकों और नेताओं की बढ़ती नजदीकियों ने भाजपा की अंदरूनी राजनीति को फिर सुर्खियों में ला दिया है। अब सभी की नजरें राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे और उसके बाद होने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हैं।

error: Content is protected !!