अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 फर्जी जन सेवा केन्द्र पर STF का छापा, नकली दस्तावेज फैक्ट्री सील
स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में फर्जी तरीके से संचालित जन सेवा केन्द्र का भंडाफोड़ किया है।
जांच में सामने आया कि सिडकुल में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों के फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और मार्कशीट तैयार किए जा रहे थे। बिना रजिस्ट्रेशन के यह अवैध जन सेवा केन्द्र लंबे समय से संचालित हो रहा था।
छापेमारी के दौरान 55 पैन कार्ड, 42 आधार कार्ड, 9 मार्कशीट समेत भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।
कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अवैध केन्द्र को सील कर दिया गया।
पूरे मामले में उत्तराखंड पुलिस आगे की जांच में जुटी







