अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉
लालकुआँ। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआँ के चुनाव में मतगणना के 12वें राउंड के बाद अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट की बढ़त लगातार मजबूत होती जा रही है। ताजा राउंड में दीवान सिंह बिष्ट को 34 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी को मात्र 12 वोट प्राप्त हुए। कुल मिलाकर दीवान सिंह बिष्ट अब 207 वोटों की भारी बढ़त के साथ जीत की ओर मजबूती से बढ़ रहे हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट को 25, विशाल झा को 15 तथा मनोज मौर्य को 5 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार 29 वोट प्राप्त कर आगे बने हुए हैं, जबकि कृष्ण भट्ट को 15 और भुवन बिष्ट को 4 वोट मिले।
महामंत्री पद की दौड़ में नन्दन सिंह राणा को 32 वोट प्राप्त हुए, जबकि अमजद खान को 18 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला बेहद रोचक बना हुआ है, जहां सुजीत गिरि को 22 और विनोद पाण्डेय को 20 वोट मिले हैं।
संगठन मंत्री पद पर जीतू गुप्ता ने बढ़त बनाए रखते हुए 31 वोट हासिल किए, जबकि करीम खान को 16 वोट प्राप्त हुए। इस राउंड में कुल 50 मतों की गणना हुई, जिनमें 7 मत अवैध घोषित किए गए।
मतगणना के आगे बढ़ने के साथ व्यापारियों और समर्थकों की निगाहें अंतिम परिणामों पर टिकी हुई हैं, वहीं अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट की बढ़त ने चुनावी तस्वीर लगभग साफ कर दी है।
