नैनीताल पुलिस के नेतृत्व में समाधान: मदरसन कंपनी विवाद खत्म, श्रमिकों का अनशन समाप्त व अराजकता व कानून तोड़ने वाले 30 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई :देखें वीडियो

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.4236111, 0.5570313);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 49;
ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 मोटाहल्दु 👉 एसपी सिटी के नेतृत्व में बड़ा समाधान: मदरसन कंपनी विवाद खत्म, श्रमिकों का अनशन समाप्त
लालकुआं/नैनीताल। औद्योगिक क्षेत्र लालकुआं स्थित मदरसन कंपनी में पिछले कई दिनों से चल रहा श्रमिकों और प्रबंधन के बीच विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। एसपी सिटी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस, जिला प्रशासन और श्रम विभाग की सक्रिय मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी, जिसके परिणामस्वरूप श्रमिकों ने अपना अनशन समाप्त कर कार्य पर लौटने का निर्णय लिया।
सकारात्मक वार्ता से निकला समाधान
मंगलवार को दिनभर चली कई दौर की वार्ताओं में पुलिस प्रशासन, एसडीएम, श्रम विभाग के अधिकारी, कंपनी प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान श्रमिकों द्वारा रखी गई 14 प्रमुख मांगों में से 12 मांगों को प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया, जबकि शेष 2 मांगों को शासन स्तर पर विचार हेतु भेजा गया है, जिन पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया।
कामकाज फिर होगा सुचारू
समझौते के बाद सभी श्रमिकों ने धरना समाप्त कर फैक्ट्री में वापसी की। प्रशासन के अनुसार, अब कंपनी में कार्य पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा और उत्पादन गतिविधियां पुनः गति पकड़ेंगी।
श्रमिकों के धैर्य की सराहना


एसपी सिटी और पुलिस प्रशासन ने श्रमिकों के संयम और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि पूरे आंदोलन के दौरान श्रमिकों ने शांति बनाए रखी और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि श्रमिकों की जायज मांगों के समाधान के लिए वह सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।
अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई
इस बीच पुलिस ने खुलासा किया कि कुछ बाहरी अराजक तत्व श्रमिकों की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। नोएडा जैसी घटनाओं की तर्ज पर तोड़फोड़ और हिंसा फैलाने की साजिश रची जा रही थी, जिसे पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में 20-30 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि इन तत्वों ने पुलिस कार्य में बाधा डाली, बैरियर तोड़े और श्रमिकों को हिंसा के लिए उकसाने का प्रयास किया।


कड़ा संदेश: कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि औद्योगिक क्षेत्रों में अशांति फैलाने वाले किसी भी बाहरी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन की प्राथमिकता—शांति और सुरक्षा
एसपी सिटी ने कहा कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रमिकों के हितों की रक्षा की जाएगी, लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने या हिंसा फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
— मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस

 

error: Content is protected !!