‘स्टोन क्रेशर घोटाले’ का मास्टरमाइंड बेनकाब! करोड़ों की ठगी, जमीन कब्जा और पिस्टल से धमकी—पुलिस ने 420 जैसी धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 काशीपुर 👉 🛑 करोड़ों की ठगी का ‘स्टोन क्रेशर खेल’! अनूप अग्रवाल पर जमीन हड़पने, लोन घोटाले और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप
काशीपुर (उधम सिंह नगर)। जनपद के काशीपुर क्षेत्र में सामने आया करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का यह मामला न सिर्फ आर्थिक अपराध की गंभीर तस्वीर पेश करता है, बल्कि दबंगई और भय के माहौल को भी उजागर करता है। मामले में मुख्य आरोपी के रूप में अनूप अग्रवाल का नाम सामने आया है, जिस पर जमीन हड़पने, बैंक लोन में घोटाले और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
🔴 भरोसे का सौदा, करोड़ों की ठगी में बदला
पीड़ितों के अनुसार वर्ष 2016-17 में अनूप अग्रवाल ने खुद को राजनीतिक और प्रशासनिक रूप से प्रभावशाली बताते हुए स्टोन क्रेशर व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव रखा। उसने भरोसा दिलाया कि सभी सरकारी अनुमतियां दिलवाकर उन्हें 36 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जाएगी।
इसी झांसे में आकर पीड़ितों ने अपनी लगभग 6 एकड़ जमीन, जिसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है, सौंप दी।
🔴 पत्नी के नाम बैनामा, भुगतान शून्य
आरोप है कि सुनियोजित तरीके से उक्त जमीन का बैनामा अनूप अग्रवाल ने अपनी पत्नी रेनू अग्रवाल के नाम करा लिया।
जमीन का पूरा भुगतान करने का वादा किया गया
लेकिन पीड़ितों को एक रुपया तक नहीं दिया गया
साझेदारी का वादा भी पूरी तरह झूठा निकला
🔴 बैंक लोन के जरिए 5.25 करोड़ का खेल
मामला यहीं नहीं थमा। आरोप है कि इसी जमीन को “मुरलीवाला स्टोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड” के नाम पर बैंक में गिरवी रखकर करीब 5.25 करोड़ रुपये का लोन लिया गया।
बताया जा रहा है कि यह रकम बाद में निजी खातों में ट्रांसफर कर हड़प ली गई।
जमीन भी गई
पैसा भी गया
और पीड़ितों को कोई हिस्सेदारी या हिसाब तक नहीं मिला
🔴 पिस्टल तानकर दी धमकी, परिवार दहशत में
जब पीड़ितों ने अपने हक की मांग की तो आरोप है कि अनूप अग्रवाल और उसके पुत्र अमोल अग्रवाल ने खुलेआम धमकी दी—
“हमने तुम्हारी जमीन और पैसा हड़प लिया है, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।”
इतना ही नहीं, पिस्टल तानकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित परिवार किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और तब से भय के साये में जीवन जी रहा है।
🔴 पहले भी विवादों में रहा नाम
सूत्रों के अनुसार अनूप अग्रवाल पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं, जिससे उसकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
🔴 पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू
इस पूरे मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दिनांक 20 अप्रैल 2026 को कोतवाली काशीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 141/2026 धारा 420, 504, 506 IPC के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔴 अब कार्रवाई पर टिकी नजर
यह मामला करोड़ों की धोखाधड़ी, विश्वासघात और दबंगई का संगीन उदाहरण बनकर सामने आया है। अब सवाल यह है कि क्या पीड़ितों को न्याय मिलेगा और क्या इस कथित “स्टोन क्रेशर घोटाले” के मास्टरमाइंड पर सख्त कार्रवाई होगी?
➡️ फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा तेज है और सभी की निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

 

error: Content is protected !!