देवी मां अवंतिका मंदिर में दर्शन देने पहुंचे महामंडलेश्वर माता चेतना गिरी व माता श्रद्धा गिरी, देखें उत्तराखंड जागरण पर लाइव

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;
ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 बिन्दुखत्ता 👉
देवी मन्वंतिका मंदिर में दर्शन देने पहुंचे महामंडलेश्वर माता चेतना गिरी व माता श्रद्धा गिरी, महाप्रसाद वार्ता में उमड़ा जनसैलाब

संतों के सानिध्य में भक्तों ने लिया आशीर्वाद, उत्तराखंड से लेकर देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हुई प्रार्थना
रिपोर्ट: उत्तराखंड जागरण | संपादक: अजय अनेजा
लालकुआं/क्षेत्र। देवी मां अन्वंतिका मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब महामंडलेश्वर माता चेतना गिरी जी महाराज एवं महामंडलेश्वर माता श्रद्धा गिरी जी महाराज दर्शन देने पहुंचे। उनके आगमन से मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर महाप्रसाद वार्ता का आयोजन भी किया गया, जिसमें संतों ने धर्म, समाज और मानव कल्याण पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंडलेश्वर माता चेतना गिरी, महामंडलेश्वर माता श्रद्धा गिरी, स्वामी मुक्तानंद जी महाराज, रविंद्र गिरी, ज्ञान गिरी, राजेश्वरी गिरी माता उपस्थित रहे। संतों ने अपने आशीर्वचनों से श्रद्धालुओं को जीवन में धर्म, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।


इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष बी. भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पंत, पत्रकार रंजीत बोरा, पत्रकार शैलेंद्र कुमार सिंह, पत्रकार भुवन रुवाली, विधायक प्रतिनिधि गोविंद राणा, मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मण खाती एवं पुजारी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने संतों का भव्य स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
साथ ही उत्तराखंड बेरोजगार संगठन कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, वरिष्ठ समाजसेवी सुंदर कार्की और राकेश पांडे वरिष्ठ पत्रकार उत्तराखंड जगरण  संपादक अजय अनेजा ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मंदिर समिति के सानिध्य में सभी साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया और उत्तराखंड सहित देश-प्रदेश के लोगों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा वातावरण भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा। संतों के विचारों ने समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए सभी को आध्यात्मिक रूप से जागृत किया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि सामाजिक समरसता और एकजुटता का भी संदेश देने वाला सिद्ध हुआ। कार्यक्रम मे प्रसाद आदि बनाने वाले चंद्रशेखर जोशी हेमू रोहित कंनवाल वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता दीपू नयाल की अहमभमिका  रही

 

error: Content is protected !!