धाकड़ धामी के दरबार में अरविंद पांडे! एक तस्वीर और सियासत में शुरू हुई नई चर्चा यह राजनीति है कुछ भी हो सकता है

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉

देहरादून से आई एक तस्वीर ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल, क्या हैं इसके मायने?

देहरादून। पत्रकारिता के क्षेत्र में एक पुरानी कहावत है कि “तस्वीरें बोलती हैं”। कई बार एक तस्वीर वह संदेश दे जाती है जिसे शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं होता। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी देहरादून से सामने आई एक तस्वीर इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

तस्वीर में हाल के दिनों में अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक साथ नजर आ रहे हैं। मुलाकात सामान्य शिष्टाचार का हिस्सा भी हो सकती है, लेकिन राजनीति में कोई भी तस्वीर केवल तस्वीर नहीं होती। उसके कई अर्थ निकाले जाते हैं और कई संदेश तलाशे जाते हैं।

सूत्रों की मानें तो पिछले कुछ समय से प्रदेश की राजनीति में चल रही चर्चाओं और अटकलों के बीच इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि दोनों नेताओं की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक राजनीतिक संदेश सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक जानकार इसे कई दृष्टिकोणों से देख रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। यहां न तो कोई स्थायी दोस्त होता है और न ही स्थायी विरोधी। परिस्थितियों के अनुसार समीकरण बदलते रहते हैं। ऐसे में यह मुलाकात केवल एक औपचारिक भेंट है या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है, इस पर चर्चाओं का दौर जारी है।

फिलहाल तस्वीर बहुत कुछ कह रही है, लेकिन उसका वास्तविक अर्थ क्या है, यह आने वाला समय ही बताएगा। इतना जरूर है कि देहरादून से आई इस एक तस्वीर ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस को जन्म दे दिया है। आखिर यह राजनीति है, यहां कुछ भी हो सकता है।

error: Content is protected !!