हथियारों की मौजूदगी में डांस कार्यक्रम, पूर्व विधायक का वीडियो वायरल —उत्तराखंड जागरण के कैमरे में देश के तथाकथित राजनेता: देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लक्सर
हथियारों की मौजूदगी में डांस कार्यक्रम, पूर्व विधायक का वीडियो वायरल — चर्चाओं का दौर तेज
उत्तराखंड जागरण एक्सक्लूसिव
लक्सर क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शादी समारोह के दौरान आयोजित डांस कार्यक्रम में पूर्व विधायक **कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन मौजूद दिखाई दे रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में स्टेज पर महिला डांसर प्रस्तुति दे रही थी, जबकि पूर्व विधायक कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए और डांसर को इनाम स्वरूप नकदी देते भी दिखाई दिए।
वीडियो में महिला डांसर के आसपास हथियार लिए खड़े दो व्यक्ति भी नजर आ रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि ये लोग सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े बताए जा रहे हैं, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक लंबे समय से खानपुर क्षेत्र की राजनीति से जुड़े रहे हैं और अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं।
सूत्रों की मानें तो यह वीडियो हाल ही में आयोजित एक निजी समारोह का बताया जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।
वीडियो सामने आने के बाद कार्यक्रम के दृश्य और माहौल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

error: Content is protected !!