अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉
उत्तराखंड जागरण के कैमरे में शेखर जयसवाल — जन्मदिन पर खास मुलाकात
लालकुआं निवासी उत्तराखंड की शान लोकगायक शेखर जयसवाल ने उत्तराखंड जागरण तीसरी आंख के कैमरे पर एक खास मुलाकात के दौरान दिल खोलकर बातचीत की। यह विशेष मुलाकात संपादक अजय अनेजा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर हुई, जिसमें संगीत, उत्तराखंड की संस्कृति और युवा पीढ़ी के लिए संदेश पर चर्चा की गई।
लालकुआं से जुड़े शेखर जयसवाल ने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और संगीत को देश-दुनिया तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने अजय अनेजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उत्तराखंड जागरण की टीम को समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए बधाई भी दी।
इस खास इंटरव्यू के दौरान शेखर जयसवाल ने अपने आगामी संगीत प्रोजेक्ट्स और उत्तराखंडी लोकगीतों को नई पहचान देने की अपनी योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की।
उत्तराखंड जागरण तीसरी आंख के कैमरे में कैद यह मुलाकात दर्शकों के लिए खास और यादगार पल बन







