अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉
बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने पर जल्द निर्णय की उम्मीद: दीपेंद्र कोश्यारी,
लालकुआं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने के मुद्दे पर कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को गंभीरता से उठाया जा रहा है।
उत्तराखंड जागरण “तीसरी आंख” से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता क्षेत्र की बड़ी आबादी वर्षों से राजस्व ग्राम का दर्जा मिलने की प्रतीक्षा कर रही है। इस संबंध में सरकार और संगठन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाओं और विकास योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता के राजस्व ग्राम बनने से यहां के निवासियों को भूमि, सड़क, बिजली, पानी और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।
दीपेंद्र कोश्यारी ने भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी क्षेत्र की जनता की भावनाओं के साथ खड़ी है और इस महत्वपूर्ण मुद्दे के समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास जारी हैं।
देखें वीडियो — उत्तराखंड जागरण “तीसरी आंख” के साथ विशेष बातचीत।







