रुद्रपुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की मौजूदगी में भव्य सामूहिक विवाह, 18 जोड़े बने जीवनसाथी

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉
रुद्रपुर में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन, 18 जोड़े सात फेरों में बंधे
लघु उद्योग व्यापार मंडल का नौवां सामूहिक विवाह समारोह
रुद्रपुर
लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप द्वारा रुद्रपुर के फुटबॉल मैदान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नौवां सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर 18 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम में संत-महापुरुषों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य अतिथियों ने नवदंपत्तियों को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम से पूर्व गल्ला मंडी में सभी वरों के सेहरा बांधने की रस्म परिजनों द्वारा पूरी की गई। इसके बाद बैंड-बाजों के साथ भव्य बारात निकाली गई, जो भगत सिंह चौक, मुख्य बाजार, डीडी चौक, किच्छा बाईपास रोड, झील मोड़ और ट्रांजिट कैंप मार्ग से होते हुए फुटबॉल मैदान पहुंची। आयोजन स्थल पर दूल्हों का ससुराल पक्ष, आयोजकों और अतिथियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।


इसके बाद वरमाला की रस्म अदा की गई और गायत्री परिवार के अनुज अग्रवाल के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। विवाह के बाद सभी नवविवाहित जोड़ों को आयोजकों की ओर से जनसहयोग से प्राप्त घरेलू उपयोग के अनेक उपहार भी भेंट किए गए। समारोह में सभी अतिथियों और परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
कार्यक्रम में स्वामी शिवानंद जी महाराज, श्री नारायण चैतन्य जी महाराज, श्री सोमानंद जी महाराज, महंत अशोक नाथ जी, सर्व व्यवस्था प्रमुख भारत भूषण चुघ, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर विकास शर्मा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, संजय ठुकराल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्था के सर्व व्यवस्था प्रमुख भारत भूषण चुघ ने बताया कि लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप द्वारा प्रतिवर्ष ऐसे जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। इस आयोजन में श्री खाटू धाम सेवा समिति, श्री बालाजी मंडल सेवा समिति, सुंदरकांड महिला मंडल आवास विकास, गायत्री परिवार, अग्रवाल महासभा, जिंदगी जिंदाबाद टीम और योगी सेना सहित कई संस्थाओं ने सहयोग किया।
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, विकास बंसल, अमित राठौर, सुरेंद्र गुप्ता, गौरव दीक्षित, पूरन पांडे, अशोक कुमार, कमलदीप सोनकर, विकास आर्य, राज कोली, रागिनी, ममता त्रिपाठी, शिवकुमार शिबू, सनी पासवान और राजीव कुमार सहित कई लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। वहीं दुल्हनों का आकर्षक श्रृंगार आशा ब्यूटी पार्लर की आशा और उनकी टीम ने किया।
इन जोड़ों का हुआ विवाह:
सामूहिक विवाह समारोह में आशीष-किरण, अरुण-पूजा, जितेंद्र-क्रांति, प्रदीप-मंसा, अमन-प्रिम्मी देवल, रवि-पार्वती, अजय-राधा, विशाल-संगीता, नीरज-रीना, विशाल-काजल, सोनू-डॉली, किशन पाल-प्रतिभा, रोहित-नीरज, शिवान शर्मा-नीलम, नंदकिशोर-शोभा, रामसिंह-निक्की, उमेश बाबू-गुड्डी और सचिन-रोली का विवाह संपन्न हुआ।

 

error: Content is protected !!