उत्तराखंड के युवाओं के लिए ग्राफिक एरा की बड़ी पहल, इंजीनियरिंग-डिप्लोमा व सिविल सेवाओं की मुफ्त ट्रेनिंग

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
उत्तराखंड के युवाओं के लिए ग्राफिक एरा की बड़ी पहल, इंजीनियरिंग-डिप्लोमा व सिविल सेवाओं की मुफ्त ट्रेनिंग
हल्द्वानी और देहरादून कैंपस में गरीब परिवारों के बच्चों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण, भविष्य संवारने का अवसर

हल्द्वानी। उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से ग्राफिक एरा संस्थान ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इसके तहत राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, होटल मैनेजमेंट और सिविल सेवाओं की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
संस्थान के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने हल्द्वानी परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस पहल का उद्देश्य उत्तराखंड की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिभाशाली युवाओं की कमी नहीं है, लेकिन आर्थिक कारणों से कई छात्र उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते।
उन्होंने बताया कि ग्राफिक एरा के छात्र देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा में भी संस्थान की छात्रा ने 66वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसके अलावा इंजीनियरिंग और अन्य क्षेत्रों में भी यहां के छात्रों को बड़ी कंपनियों से आकर्षक पैकेज मिल रहे हैं।
डॉ. घनशाला ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। इसके तहत उत्तराखंड के ग्रामीण और जरूरतमंद छात्रों को हल्द्वानी और देहरादून में निशुल्क इंजीनियरिंग व डिप्लोमा कोर्स के साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी कराई जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान आधुनिक तकनीक और नई शिक्षा पद्धति के माध्यम से छात्रों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है, ताकि उत्तराखंड के युवा देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना सकें।

 

error: Content is protected !!