अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉
चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी का वारंटियों पर शिकंजा, लंबे समय से फरार अशोक कुमार जोशी गिरफ्तार
हल्दूचौड़ पुलिस की सख्त कार्रवाई से वारंटियों में मचा हड़कंप
लालकुआं। न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील को लेकर नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी हल्दूचौड़ प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अशोक कुमार जोशी को गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी लालकुआं एवं प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हल्दूचौड़ पुलिस ने अशोक कुमार जोशी पुत्र नन्दाबल्लभ जोशी, निवासी दुर्गापालपुर मोतीराम, हल्दूचौड़, लालकुआं, जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय से वारंट जारी था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने तलाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश एवं तलाश की जा रही है।
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़
कांस्टेबल गुरमेज सिंह
कांस्टेबल कुबेर सिंह

