सावधान एलपीजी के बहाने साइबर ठग सक्रिय, कुमाऊं रेंज पुलिस ने जनता को किया सतर्क: देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
एलपीजी के नाम पर ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की अपील, कुमाऊं रेंज पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नैनीताल। एलपीजी गैस कनेक्शन, सब्सिडी और गैस बुकिंग के नाम पर बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर कुमाऊं रेंज उत्तराखंड पुलिस ने आम जनता को सतर्क रहने की अपील की है।

पुलिस ने बताया कि कुछ ठग लोगों को फोन कॉल या मैसेज कर गैस कनेक्शन, सब्सिडी या गैस बुकिंग का झांसा देकर ओटीपी (OTP) मांग रहे हैं और उनके साथ ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार गैस एजेंसी या बैंक कभी भी फोन पर ओटीपी नहीं मांगते। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को इस तरह की कॉल या मैसेज प्राप्त होता है तो तुरंत सतर्क हो जाएं और किसी भी स्थिति में अपना ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
कुमाऊं रेंज पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि एलपीजी से संबंधित किसी भी प्रकार का कार्य केवल आधिकारिक मोबाइल ऐप या अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही करें। इसके अलावा किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, क्योंकि इससे साइबर ठग आपके खाते की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
पुलिस ने यह भी कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को एलपीजी से जुड़ा कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज प्राप्त होता है तो उसकी जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
उत्तराखंड पुलिस ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि सतर्क नागरिक ही सुरक्षित नागरिक होता है, इसलिए किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जागरूक रहना बेहद जरूरी है।‌

 

error: Content is protected !!