रुद्रपुर लेबर चौक में हर सोमवार गूंजता माता वैष्णो देवी का जयकारा, हजारों श्रद्धालु करते हैं भंडारे में प्रसाद ग्रहण देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉
रुद्रपुर लेबर चौक में हर सोमवार गूंजता माता वैष्णो देवी का जयकारा, हजारों श्रद्धालु करते हैं प्रसाद ग्रहण
रुद्रपुर। शहर के लेबर चौक में माता वैष्णो देवी जी के पावन नाम पर हर सोमवार भंडारे का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।


भंडारे का आयोजन समाजसेवी शुभम अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, मोहित मेवाड़ी, काली ग्रोवर, विनोद राजपूत और हरीश शर्मा द्वारा किया जा रहा है। उनके इस सराहनीय प्रयास से हर सोमवार को लेबर चौक पर भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।
आयोजकों ने बताया कि भंडारे में हर सप्ताह हजारों लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं और माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस दौरान श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव के साथ सेवा कार्य में भी सहयोग करते हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भी प्रत्येक सोमवार लेबर चौक पहुंचकर माता के भंडारे में शामिल हों और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

 

error: Content is protected !!