शिव कथा के बाद लालकुआं भंडारे में पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी — 2027 चुनाव पर उत्तराखंड जागरण से खास बातचीत: देखें इंटरव्यू

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉
“उत्तराखंड जागरण तीसरी आंख” को दिए इंटरव्यू में बोले दीपेंद्र कोश्यारी, शिव कथा भंडारे में जुटी भीड़


लालकुआं | रिपोर्ट – अजय अनेजा
अंबेडकर पार्क, लालकुआं में शिव कथा के समापन के बाद आयोजित भंडारे में भाजपा के प्रदेश युवा महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी पहुंचे। इस दौरान उत्तराखंड जागरण “तीसरी आंख” के संपादक अजय अनेजा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा विकास के दम पर फिर जनता का विश्वास जीतेगी और युवाओं की भूमिका निर्णायक रहेगी।
कार्यक्रम में आदर्श प्रेस क्लब लालकुआं के अध्यक्ष बी.सी. भट्ट भी मौजूद रहे। उन्होंने उत्तराखंड जागरण के माध्यम से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भंडारे में पहुंचने का निवेदन किया।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से माहौल भक्तिमय बना रहा।

 

error: Content is protected !!