अजय अनेजा पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
हरिद्वार में भीम आर्मी नेता की दबंगई, अस्पताल कर्मचारियों पर डंडा लेकर
हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में भीम आर्मी से जुड़े नेता तेज प्रताप सैनी की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोप है कि तेज प्रताप सैनी प्रदर्शन कर रहे अस्पताल कर्मचारियों के पीछे डंडा लेकर दौड़ते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल में हंगामा किया था। इसके विरोध में सोमवार को अस्पताल के कर्मचारी तेज प्रताप सैनी के होटल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला गर्मा गया। वायरल वीडियो में तेज प्रताप सैनी कर्मचारियों की ओर डंडा लेकर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान अस्पताल की एक महिला कर्मचारी घायल भी हो गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।







