अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण
SSP अजय गणपति का एक्शन, फायरिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार
आईटीआई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद
रुद्रपुर।
जनपद ऊधमसिंहनगर में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशों पर कोतवाली आईटीआई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फायरिंग कर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 24 मार्च 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना आईटीआई क्षेत्र में शानू पुत्र नामे अली निवासी बरखेड़ा पाण्डेय पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर उसे घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई। इस संबंध में मु0अ0सं0 85/2026 धारा 109 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस को 29 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी बांसखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर बिलाल पुत्र शाकिर अली निवासी पोपरी कॉलोनी बरहैनी थाना बाजपुर, उम्र 19 वर्ष तथा मौ. रफी उर्फ गुड्डू पुत्र खुर्शीद अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
प्रेम प्रसंग बना फायरिंग की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आपसी प्रेम प्रसंग के चलते उन्होंने 24 मार्च को शानू पर फायरिंग की थी। इतना ही नहीं, जब शानू उस हमले में बच गया तो आरोपी उसे दोबारा जान से मारने की नीयत से फिर मौके पर पहुंचे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
दो किशोर भी आए सामने
इस घटना में दो विधि विवादित किशोरों के नाम भी सामने आए हैं, जिन्हें पुलिस ने उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बरामदगी
एक तमंचा 315 बोर
02 जिंदा कारतूस 315 बोर
हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
गिरफ्तार आरोपी
बिलाल पुत्र शाकिर अली, निवासी पोपरी कॉलोनी बरहैनी थाना बाजपुर, उम्र 19 वर्ष
मौ. रफी उर्फ गुड्डू पुत्र खुर्शीद अहमद
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार (कोतवाली आईटीआई)
उ0नि0 जसविन्दर सिंह
उ0नि0 सुनील सुतेड़ी (SOG)
व0उ0नि0 अरविन्द बहुगुणा
उ0नि0 पुष्कर भट्ट
हे0का0 दीपक
हे0का0 विनय
का0 हरीश
का0 सुरेन्द्र काम्बोज
का0 धर्मेन्द्र भारती
का0 अशोक कालाकोटी







