🛑 धाकड़ धामी का “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” संकल्प, आईजी रिद्धिम अग्रवाल का ताबड़तोड़ प्रहार — कुमायूँ में अवैध नशिली दवाइयों का जखिरा पकड़ा एक मेडिकल स्टोर सिज: देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 🛑 आईजी रिद्धिम अग्रवाल का सख्त प्रहार — कुमायूँ में नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा
हल्द्वानी/नैनीताल, 16 अप्रैल 2026।
कुमायूँ परिक्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल के नेतृत्व में एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रदेश में नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को धरातल पर उतारने के लिए कुमायूँ पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है।


इसी क्रम में 15 अप्रैल 2026 की देर रात स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) कुमायूँ और औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद नैनीताल के बनभूलपुरा क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारते हुए भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयाँ बरामद की गईं।
छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक के कब्जे से 20 बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन, 113 ट्रामाडोल कैप्सूल और 360 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की गईं। प्राथमिक जांच में यह दवाइयाँ बिना वैध अभिलेखों के रखी गई पाई गईं, जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है।
मामले में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के नियम 65 के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया है और आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
📊 SOTF की अब तक की बड़ी उपलब्धियाँ (सितम्बर 2025 से अप्रैल 2026):
13 अभियोग पंजीकृत
15 अभियुक्त गिरफ्तार
1 मेडिकल स्टोर सीज
12 लाइसेंस निरस्त
774 नशीले इंजेक्शन बरामद
44,707 नशीले कैप्सूल बरामद
इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय जनता ने कुमायूँ पुलिस की इस सख्त मुहिम की सराहना करते हुए इसे नशे के खिलाफ एक निर्णायक कदम बताया है।
आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि कुमायूँ में नशे के खिलाफ अभियान लगातार और और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना और समाज को सुरक्षित बनाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी स्तर पर लिप्त पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
कुमायूँ पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिया है कि अब क्षेत्र में नशे के कारोबारियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त मुहिम आने वाले समय में और भी तेज होती नजर आएगी।

 

error: Content is protected !!