लव जाल, ब्लैकमेल और करोड़ों की ठगी के आरोपों के बीच चला बुलडोजर — भवाली में मो. यूनुस के अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई” चला बुलडोजर देखें

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 नैनीताल 👉 भवाली 👉“लव जाल, ब्लैकमेल और करोड़ों की ठगी के आरोपों के बीच चला बुलडोजर — भवाली में मो. यूनुस के अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई”
भवाली। नगर में हिंदू युवतियों के कथित शोषण, मतांतरण और ब्लैकमेलिंग के आरोपों में घिरे मो. यूनुस के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर के पास सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मौके पर मौजूद रही।
भीमताल नगर के बाईपास रोड क्षेत्र में रहने वाले मो. यूनुस पर बीते 18 अप्रैल को कई गंभीर आरोप सामने आए थे। आरोप था कि उसने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर कई युवतियों को प्रेमजाल में फंसाया, विवाह का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया और करीब 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी भी की। मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था और हिंदूवादी संगठनों ने इसे सुनियोजित षड्यंत्र बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई थी।
सूत्रों के अनुसार शिकायत मिलने के बाद भाजपा नेता मनोज भट्ट समेत कई स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के ठिकानों की जांच की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी के कमरे की तलाशी ली, जहां से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की बात भी सामने आई। इसके बाद कमरे को सील कर दिया गया था। कार्रवाई के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामले को लेकर स्थानीय व्यापारियों, हिंदू संगठनों और नागरिकों ने कोतवाली का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन भी किया था। लोगों का आरोप था कि आरोपी लंबे समय से युवतियों को अपने जाल में फंसा रहा था और प्रशासन को पहले ही सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। बढ़ते दबाव और लगातार विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशासन ने आरोपी के मकान और दस्तावेजों की जांच शुरू कराई।
जांच में आरोपी के परिवार द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की पुष्टि होने के बाद राजस्व विभाग ने ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया। शुक्रवार को तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट के निर्देश पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से अवैध कब्जे को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया गया।
तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत जताई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले मामलों में प्रशासन को इसी तरह कठोर कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। वहीं हिंदूवादी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे मामलों में ढिलाई बरती गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

error: Content is protected !!