आईजी रिद्धिम अग्रवाल व एसएसपी मंजूनाथ टीसी के एक्शन से नशा तस्करों में हड़कंप, बुटीक टेलर की दुकान की आड़ में चल रहा था चरस का धंधा, 10 लाख की 05 किलो चरस बरामद देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अथय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 काठगोदाम 👉

– आईजी रिद्धिम अग्रवाल और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की सख्ती से नशा तस्करों में हड़कंप
काठगोदाम में “डी फैशन बुटीक” पर STF-ANTF का छापा, 10 लाख की 05 किलो चरस बरामद

काठगोदाम।

हल्द्वानी कुमाऊं में नशे के कारोबार के खिलाफ आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल और एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ANTF, STF कुमाऊं और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में छापेमारी कर एक टेलर की दुकान से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार रविवार को संयुक्त टीम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र के देवखड़ी स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने संचालित “डी फैशन बुटीक” नामक दुकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुकान से 05 किलो 2 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से देवखड़ी दमुवाढूंगा निवासी 50 वर्षीय प्रवीण आर्या और बागेश्वर जिले के कपकोट थाना क्षेत्र निवासी 44 वर्षीय बलवन्त सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाकर हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लाई चैन की जांच में जुट गई है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।
इस कार्रवाई को कुमाऊं में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई करने वाली टीम
STF एंटी नार्कोटिक्स टीम
निरीक्षक पावन स्वरूप, SI विनोद चंद्र जोशी, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद।
काठगोदाम पुलिस टीम
SO विमल मिश्रा, SI दिलीप सिंह, आरक्षी प्रमोद कुमार, आरक्षी कारज सिंह।
बाईट एस पी सिटी मनोज कत्याल हल्द्वानी

error: Content is protected !!